21 नवम्बर: हमीरपुर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत दोसड़का, सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में 22 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट का कार्य किया जाना है। इसके चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।