21 नवम्बर: ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह सायं 5 बजे धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 5 बजे धर्मपुर पहुंचेंगे। छिंज मेले में शिरकत करने के बाद वह रात को अपने निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में ठहरेंगे।