शाहपुर में 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

19 नवम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहपुर में एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी नितिन (29), निवासी टियाली, तहसील शाहपुर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान में कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में FIR नंबर 131/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 में मामला दर्ज किया है।

मामले में आगामी जांच जारी है। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *