कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

18 नवम्बर: विधानसभा तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कांगड़ा के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने तथा सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, बेहतर उपचार व्यवस्था और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *