16 नवम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सवार दो लोगों को 50.88 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोनिका देवी (29) निवासी पालमपुर और अविनाश कुमार उर्फ कालू (18) निवासी तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने बनोई पुल के समीप चेकिंग के दौरान HRTC बस नंबर HP-73-4443 (चंबा-मनाली रूट) में तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गगल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।