07 फरवरी: हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 13 व 14 फरवरी को गसौड़-जुखाला स्थित दाँवीं घाटी हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर, बिलासपुर में आयोजित होने वाली 32वीं राज्य स्तरीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिला की टीम का चयन 8 फरवरी (रविवार) को किया जाएगा।
बिलासपुर जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि टीम का चयन सुबह 10:30 बजे से उसी हैंडबॉल मैदान में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जिला के वरिष्ठ राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों द्वारा की जाएगी। खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस, स्किल और खेल अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो-कॉपी एवं हैंडबॉल किट के साथ मैदान में उपस्थित होकर हैंडबॉल प्रशिक्षक विवेक पठानिया को रिपोर्ट करें।