सुजानपुर में 18 नवंबर को 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20 हजार तक मिलेगा वेतन

10 नवम्बर: हमीरपुर जिले के सुजानपुर में पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हेल्पर के पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई सहित कुल 16 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

वहीं, स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास फूड एंड सर्विस में एक वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को खाने-रहने की सुविधा सहित कुल 20 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *