धर्मशाला कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, पीजी के विभिन्न विषयों में हासिल किए शीर्ष स्थान

28 अक्तूबर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में द्वितीय वर्ष के विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विषयों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई।

एमए अंग्रेजी विषय में प्रियंका रियालिया ने प्रथम, सृष्टि गुलेरिया ने द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल विषय में प्रेरणा प्रथम, तमन्ना द्वितीय और अमीशा तृतीय स्थान पर रहीं। एमएससी केमिस्ट्री में वंशिका ने प्रथम, साक्षी चौधरी ने द्वितीय और सलोनी चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, एमकॉम में अक्षु प्रथम, स्मृति धीमान द्वितीय और अमीशा चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं।

एमबीए में श्रिया वर्मा ने प्रथम, नुपुर ने द्वितीय और नितिन राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमसीए द्वितीय वर्ष में सलोनी प्रथम, आशमी द्वितीय और वीरेन्द्र पाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। मेधावी विद्यार्थियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *