06 फरवरी : NCCOEE के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रस्तावित पेन डाउन–टूल डाउन स्ट्राइक को सफल बनाने के उद्देश्य से ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) जिला कांगड़ा की बैठक आज 6 फरवरी 2026 को भोजनावकाश के दौरान रेस्ट हाउस धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर श्री सूर्या जमवाल ने की।
बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अश्वनी ठाकुर, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव ठाकुर तथा उपाध्यक्ष दरवारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई और इसे सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से 12 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन का नोटिस चीफ इंजीनियर धर्मशाला तथा सुपरिटेंडिंग इंजीनियर कांगड़ा को भी सौंपा गया। बैठक में कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाएं।