CM सुक्खू का ऐलान: हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ तक के निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म पर रहेगा फोकस

26 अक्तूबर: शिमला जिले के नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स में आयोजित कोटी गोल्फ कप-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाई-एंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय पर्यटन अधोसंरचना विकसित करने के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सहित कोटी गोल्फ क्लब और नालदेहरा गोल्फ क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *