मेघालय में बड़ा हादसा: कोयला खदान में जोरदार धमाका, 10 मजदूरों की मौत की आशंका

05 फरवरी: मेघालय के ताशखाई इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कम से कम 10 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

धमाका इतना तेज था कि खदान के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सभी मजदूर असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि खदान के भीतर गैस रिसाव या तकनीकी कारणों से यह धमाका हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *