05 फरवरी: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग के पूज्य पिता जे.डी. चीमा का वीरवार प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय जे.डी. चीमा खादी सेवा संघ और आचार्य कुल, चंडीगढ़ से लंबे समय तक जुड़े रहे और सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट, चंडीगढ़ में किया गया।
उनके निधन पर पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पी.सी. वर्मा, यूआईएचटीएम के निदेशक जसविंदर कुमार, चेयरमैन डॉ. प्रशांत गौतम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पीयू संयुक्त सचिव स्वस्तिक गौतम, संगठन मंत्री परविंदर नेगी, विक्रम राठौड़, अध्यक्ष गौरववीर, शमशेर सिंह चौहान, आदित्य टकियार, दिनेश चौहान, जिला प्रचारक विक्रम कुमार सहित कई शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।
इसके अलावा पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सुरेश चंदेल, संजय टंडन, किरण खेर, मेयर गौरव जोशी, डिप्टी मेयर जसविंदर सिंह, नरेंद्र लबाना, महंत मनोज शर्मा, पीजीआई के ओएसडी डॉ. वरिंदर गर्ग, पंकज राय, संपादक शशि जैन, राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।