किन्नौर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता दर्ज

05 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह 3:59:52 बजे (IST) आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित बताया जा रहा है। भूकंप उस समय आया जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे।

हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में झटके महसूस होने से लोग कुछ समय के लिए सहम गए। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *