हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले: सरकारी विभागों में भर्तियां, CBSE स्कूलों में स्टाफ और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञों की व्यवस्था पर निर्णय

11 अक्तूबर: सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 10 अक्तूबर को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां करने, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ की व्यवस्था, नए स्कूल खोलने की संभावनाओं और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। इसके अलावा बनखंडी जू से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर होली को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने का निर्णय प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रत्येक निर्णय जनहित की भावना से प्रेरित है। सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने, जनसेवाओं को सशक्त बनाने और प्रदेशवासियों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *