पीएनबी हमीरपुर में हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों को किया सम्मानित

10 अक्तूबर: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय हमीरपुर में 1 से 30 सितंबर 2026 तक हिंदी माह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयों में दैनिक कार्यों के दौरान हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में मंडल कार्यालय हमीरपुर सहित इसके अधीन आने वाली विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भाषाई प्रतिभा, रचनात्मकता और हिंदी के प्रति रुचि प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

शुक्रवार को मंडल कार्यालय प्रमुख अरविंद यादव ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी राजभाषा हिंदी से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मंडल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर सहित पीएनबी के कई अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *