5 अक्तूबर: सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा विवेक चौहान ने बताया कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत फायरिंग रेंज के आसपास के गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि निर्धारित अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और अपने मवेशियों को भी वहां न जाने दें।
उन्होंने स्थानीय लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे आसपास के अन्य लोगों को भी फायरिंग अभ्यास के दौरान सतर्क रहने के लिए जागरूक करें।