धर्मशाला के कई इलाकों में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली बंद, देखें प्रभावित क्षेत्र

5 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 5 और 6 अक्टूबर को विभिन्न 11 केवी फीडरों के आवश्यक कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

5 अक्टूबर को 11 केवी होडल फीडर के तहत सिद्धपुर, फतेहपुर, घुरलूनाला, उपाहू, अपर सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, त्रिनेत्र महादेव, बाघणी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

6 अक्टूबर को 11 केवी खनियारा फीडर के तहत सिद्धपुर, एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी के समीप, नोरबुलिंगा, फंकी टाउन, लोअर मोहली, मोहली, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मोहली, खनियारा, पटोला, नाग मंदिर, टीटीएस फूड एंड क्राफ्ट, सांबर लाहड़, थातरी, अगंझंर महादेव, खरोटा, नड्डी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसी दिन 11 केवी टग फीडर के तहत टंग, तिरंगा, खैबर, ढब चैक, टिक्करी, सालिग, बगियारा, कंड करडियाना, जुहल, दिक्टू, नरवाणा, नरवाणा कस्बा, बलेहर, तंगरोटी तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *