जोगिंद्रनगर में जनरल स्टोर से 362 ग्राम चरस बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

04 फरवरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिंद्रनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक जनरल स्टोर से 362 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुनीश कुमार (42) पुत्र साईं दास, निवासी गांव खुडार, डाकघर बस्सी, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी अपनी दुकान भभौरी जनरल स्टोर, खुडार से चरस की अवैध बिक्री कर रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी सकीनी कपूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी और तलाशी के दौरान चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *