राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे में बदलाव, 6 अक्तूबर को श्रीनयनादेवी नहीं जाएंगी, सीधे एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी

2 अक्तूबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब राष्ट्रपति 6 अक्तूबर को मां श्रीनयनादेवी मंदिर नहीं जाएंगी और सीधे हवाई मार्ग से एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे एम्स बिलासपुर परिसर में उतरेंगी। इसके बाद सुबह 10:45 बजे वह एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। करीब 50 मिनट के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सीधे मनाली के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे के दौरान पहले श्रीनयनादेवी जी मंदिर जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन अब किन्हीं कारणों से उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *