न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, हिमाचल की बागवानी को लेकर हुआ मंथन

2 अक्तूबर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से  न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में बागवानी को सुदृढ़ करने, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार को बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल की आर्थिकी में सेब उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और न्यूजीलैंड के किसानों-बागवानों के बीच एक्सपोजर विजिट करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आदान-प्रदान से किसानों और बागवानों को आधुनिक तकनीकों एवं बेहतर बागवानी पद्धतियों की जानकारी मिल सकेगी।

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने सेब बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को तकनीकी सहयोग देने तथा प्रदेश में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना में सहयोग करने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, काउंसलर प्राथमिक उद्योग उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक सुश्री प्रियम अरोड़ा, सुश्री डेनियल एवं लैकलन भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *