1 अक्तुबर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी पंचायत निवासियों से इस ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित्त वर्ष 2026-27 के बजट तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभाओं में उठाए गए मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने जिला के सभी पंचायत निवासियों से विशेष ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।