धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को प्रदेश के अधीन लेने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने शपथ पत्र दायर करने के दिए निर्देश

1 अक्टूबर:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा ब्यास नदी पर निर्मित की जा रही 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को प्रदेश सरकार के अधीन लेने के लिए विभाग को न्यायालय में शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश हित में धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की लागत की पहली किस्त का भुगतान करने के लिए तैयार है।

उन्होंने लुहरी और सुन्नी जल विद्युत परियोजनाओं को एसजेवीएनएल से अपने अधीन लेने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पूह से समदो और समदो से काजा तक निर्मित की जा रही 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने रंगरिक की 2 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना को 1 मेगावाट-घंटा (MWh) बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ बर्फबारी शुरू होने से पहले कार्यशील करने के भी निर्देश दिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *