सोलन में ईवीएम और वीवीपैट भंडारण कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण

30 सितंबर:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को कथेड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के भंडारण कक्ष का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर और संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा और विजय ठाकुर, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर और रीता ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, सुनीता चौहान और दीक्षा सहित नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *