अर्की के राजघाटी में NH-205 पर भारी भूस्खलन, कई घंटे बाधित रहा यातायात

30 सितंबर: सोलन जिले में नैशनल हाईवे-205 पर अर्की के समीप राजघाटी में भारी भूस्खलन होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा, मिट्टी और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिसके कारण राजमार्ग कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रहा।

भूस्खलन के दौरान गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तत्काल वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई और मलबे व बड़े बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है। उनका कहना है कि पहाड़ी कटिंग के कारण ढलान अस्थिर हुई है और बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

लगातार भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए यात्रियों और पर्यटकों से NH-205 पर सफर करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *