यमुना पुल से व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, पांवटा पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

28 सितम्बर:हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित यमुना पुल से एक व्यक्ति के यमुना नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। देर रात तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

लापता व्यक्ति की पहचान नितिन गुप्ता (54) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता, निवासी डिग्री कॉलेज के पास, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। परिवार के मुताबिक वह शाम को घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।

बताया जा रहा है कि पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें नदी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। एसडीएम और डीएसपी पांवटा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नदी में तलाश अभियान जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *