कांगड़ा के ननवाड़ का उद्घोषित अपराधी जसपाल बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

28 सितंबर: थाना बैजनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय जसपाल निवासी ननवाड़, तहसील चढ़ियार, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय जेएमएफसी बैजनाथ की अदालत द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस द्वारा फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *