सोलन में मां ने छह माह की बेटी को मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

24 सितंबर: सोलन में मां और छह माह की बेटी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले अपनी छह माह की बेटी की हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एसपी सोलन रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में बच्ची की हत्या के बाद महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *