23 सितंबर: धर्मशाला-पालमपुर सड़क पर दाड़ी बाईपास में बुधवार सुबह एक बस बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बिजली का पोल तारों समेत सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई। मार्ग बंद होने के कारण धर्मशाला-पालमपुर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को दाड़ी मुख्य बाजार के संकरे मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। स्कूल और कार्यालय समय होने के कारण दाड़ी-शीला चौक से सिद्धपुर और धर्मशाला तक करीब दो से ढाई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
करीब पौने 11 बजे बाईपास मार्ग से बिजली के पोल और तार हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हो पाया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।