शाहपुर के नैतिक राणा ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

शाहपुर, 04 फरवरी 2026

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती खेलकूद प्रतियोगिता में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव ढढम्ब से निकले होनहार पहलवान नैतिक राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ नैतिक राणा ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

नैतिक राणा की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए नैतिक ने अपने कोच संजय सिहाग तथा अपने माता-पिता चारु राणा और संदीप राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भी नैतिक राणा को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *