22 सितंबर: नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों को भरने के लिए 29 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की आयु के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
उन्होंने बताया कि पात्र युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।