बंगाणा में रोजगार का सुनहरा अवसर: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 70 पदों के लिए 5 फरवरी को साक्षात्कार

2 फरवरी : सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के कुल 70 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा वेतन 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह रखा गया है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके उपरांत उनकी नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल एवं अन्य संस्थानों में की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। सभी प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *