महिला एशिया कप 2026 जीत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

14 सितम्बर: महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल, साहस और समर्पण का परिचय देते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।

उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *