12 सितंबर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 13 सितंबर को मट्टनसिद्ध, डुग्घा, कुटिया, शास्त्री कॉलोनी, दोसड़का, फाटला, पंजयाली, बाईपास, लालड़ी, लाहड़, जसौर, बारल, दुगनेड़ी, घनाल कलां, प्रताप गली, बराड़ बल्ह, अणु कलां और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान लाइनों की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि 13 सितंबर को मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य 20 सितंबर को किया जाएगा।