9 सितंबर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी फीडरों में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 9 और 10 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बोर्ड के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी एयरपोर्ट फीडर के अंतर्गत शाढ़ाबाई, परगाणू, खोखण, धाराबेहड़, शिकारी, बगावाई तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की कटाई, सामान्य रखरखाव तथा जीओ/एओ स्विच की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इसी प्रकार 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी भुंतर फीडर के अंतर्गत तेगूबेहड़, सेरीबेहड़, एचपीएमसी, अपर मोहल, जामोट, मनिकरण चौक, गदौरी, शमशी, पंडितबेहड़, बिरठबेहड़, वेटनरी हॉस्पिटल, छोयल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एचटी लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विद्युत बोर्ड ने बताया कि निर्धारित तिथियों में मौसम खराब रहने, बारिश होने अथवा किसी तकनीकी समस्या के कारण कार्य न हो पाने की स्थिति में इसे अगले दिन किया जाएगा। बोर्ड ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।