8 सितंबर: अणु, हमीरपुर स्थित मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्केलेटर में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के 5-5 पदों को भरने के लिए 15 सितंबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स-मार्केटिंग के पांच पदों के लिए 25 से 35 वर्ष की आयु के 12वीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स भी इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार से 20 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
सर्विस इंजीनियर के पांच पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास तथा किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 25 से 35 वर्ष की आयु के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। दोनों श्रेणियों के पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास अपना वाहन होना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।