7 सितंबर: जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार नंबर HP 73-0662 सांवरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कपूर सिंह राणा निवासी गुराड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।