पूज्य मौनी बाबा कुटिया में 7 से 14 सितंबर तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम

7 सितंबर, नरेश मलोटिया : नादौन के फतेहपुर (जलाड़ी) स्थित पूज्य मौनी बाबा कुटिया में ब्रह्मलीन परम पूज्य मौनी बाबा जी की 33वीं पुण्य स्मृति के पावन अवसर पर 7 से 14 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा, हवन, गुरुदेव पूजन, पुस्तकालय उद्घाटन और पुण्य स्मृति-पर्व सहित कई कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितंबर को सुबह 7 बजे कलश-स्थापन के साथ होगा। इसी दिन से 13 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक सत्संगमयी श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जाएगी। कथा व्यास स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि जी महाराज, ऋषिकेश, हरिद्वार श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे।

13 सितंबर को कथा विराम के बाद हवन एवं षोडशोपचार पूजन होगा। इसी दिन शाम 3 बजे पूज्य मौनी बाबा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह 6 बजे पुण्य स्मृति-पर्व एवं श्री गुरुदेव पूजन होगा, जबकि दोपहर 12 बजे अन्नयज्ञ (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा एवं पुण्य स्मृति-पर्व में भाग लेने की अपील की है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, गुरु-परंपरा और भारतीय संस्कारों से जोड़ना है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *