नए ट्रांसफॉर्मर के कार्य के चलते 7-8 सितंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

7 सितंबर: विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं संबंधित कार्य के चलते 7 और 8 सितंबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

विद्युत विभाग के अनुसार, इन दोनों दिनों में टिक्कर, टिक्कर बाजार, कधरियाणा, ककड़ियाणा तथा आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित होने की संभावना है। कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कार्य के दौरान विभाग के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *