31 अगस्त, कविता शांति गौतम : एलआईसी के सेवानिवृत्त डीओ और तलवाड़ चांदपुर, बिलासपुर निवासी मान सिंह चंदेल (79) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह नगर निगम बद्दी के कमिश्नर एवं आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल के पिता थे। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे मान सिंह चंदेल के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
मान सिंह चंदेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।
शोक जताने वालों में विधायक राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, राम कुमार, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज, डीसी सोलन मनमोहन शर्मा, डीसी बिलासपुर राहुल कुमार, डीएसपी शिव चौधरी, एसपी विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी योगराज चंदेल, एसएचओ बद्दी डॉ. शिव प्रकाश कनिहाल, मदन चौधरी, अरविंद गोयल, शशि जैन, अजय पंकिल, यादविंदर कुमार, राजेश शर्मा, प्रेम गौतम, सुदर्शन संख्यांन, स्वस्तिक गौतम सहित कई लोग शामिल रहे।
नगर निगम बद्दी की पूर्व कमिश्नर सोनाक्षी सिंह, अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार, जेई अमित कुमार, जयदेव, विकास अधिकारी संजीव कुमार, कश्मीर सिंह, भीम सिंह और पंकज ठाकुर समेत अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
रेवती नक्षत्र होने के कारण मान सिंह चंदेल का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा।