नादौन के खरीड़ी में बन रहा अत्याधुनिक खेल परिसर बच्चों के सपनों को देगा नई उड़ान : मुख्यमंत्री

31 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के खरीड़ी में निर्माणाधीन अत्याधुनिक खेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीड़ी में तैयार हो रहा यह खेल परिसर नादौन सहित पूरे प्रदेश के बच्चों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस परिसर में न जाने कितने बच्चों के खेल प्रतिभा से जुड़े सपनों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, परिसर का निर्माण तय मानकों के अनुरूप निर्धारित समय अवधि में पूरा करने को कहा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *