खटवींधार सड़क के लिए वन विभाग से ली जाएगी एनओसी, बजट का भी होगा प्रावधान: सुनील शर्मा बिट्टू

31 अगस्त: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव खटवीं और खटवींधार में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने लोगों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि खटवीं गांव की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

खटवींधार सड़क को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जंगल से संबंधित नियमों के तहत सड़क निर्माण के लिए एनओसी लेने के साथ ही पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

उन्होंने दोनों गांवों की अन्य समस्याओं और मांगों पर भी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इससे पहले खटवीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया और विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रधान हेम राज भारद्वाज सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *