28 अगस्त: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में सभी ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि अवकाश के कारण शुक्रवार को डॉक्टरों की नियमित सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी और सभी ओपीडी बंद रहेंगी। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।
उन्होंने बताया कि अवकाश के दिन उपचार की आवश्यकता होने पर मरीज आपातकालीन विभाग में पहुंचकर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।