तीन न्यायिक अधिकारियों को हिमाचल हाईकोर्ट में मिली पदोन्नति

28 अगस्त: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को तीन नए न्यायिक अधिकारी मिले हैं। राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल की उच्च न्यायालय में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन नियुक्तियों की जानकारी दी।

अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति सामान्यतः दो वर्ष की अवधि के लिए होती है। इसके बाद उनकी नियुक्ति स्थायी न्यायाधीश के रूप में की जा सकती है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *