रक्षाबंधन पर हिमाचल में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में किया ऐलान

27 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के लोगों और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा में इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सदन में प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए इस दिन सार्वजनिक अवकाश रखने का ऐलान किया। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक घरों तक जाने में सुविधा मिलेगी।

घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से छुट्टी को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद अवकाश से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

रक्षाबंधन पर छुट्टी से खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें त्योहार मनाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री के इस फैसले का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *