27 अगस्त: एडीसी अभिषेक गर्ग ने भोरंज का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0, वीबी जी राम जी योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।
एडीसी ने योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों से ली तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भोरंज विकास खंड में चल रहे जल संरक्षण एवं अन्य विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने जाहू में निर्माणाधीन खेल मैदान का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, विभागीय अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।