हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 23 अगस्त को 8 घंटे बिजली बंद

22 अगस्त: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 23 अगस्त को लाइनों और उपकरणों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड नंबर 5, 7, 8 और 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाईपास, बसंत रिजॉर्ट्स, हमीर अस्पताल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंग मॉल, अप्पर, मिडल व लोअर गौड़ा, रिलायंस टॉवर, उसयाना, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, भोटा चौक, हथली, फायर स्टेशन, पुलिस लाइन दोसड़का सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि 23 अगस्त को मौसम खराब रहा तो मरम्मत कार्य 30 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *