कैहडरू गांव की समस्याओं के समाधान को सुनील शर्मा बिट्टू ने दिए त्वरित निर्देश, सोलर लाइट और सड़क मरम्मत का होगा प्रावधान

22 अगस्त: सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्राम पंचायत धरोग के कैहडरू गांव की समस्याओं के समाधान और ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे।

गांव के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कैहडरू गांव की खड्ड से रीता देवी के घर तक रास्ते की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ सड़क की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने गांव में सोलर लाइट लगाने की बात भी कही।

उन्होंने चोगला खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइन और बिजली के खंभों की ऊंचाई बढ़ाने से संभावित दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने के लिए वह लगातार दौरे कर रहे हैं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनु डोगरा, नीरज ठाकुर, पंचायत सदस्य सीमा कुमारी व मीनाक्षी शर्मा, महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, कैप्टन विक्रम, रीता देवी, कैप्टन दीपक, बेनी प्रसाद, मदन लाल, तिलक राज, रवि कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *