धर्मशाला में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन

21 अगस्त, तरसेम जरयाल : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग द्वारा उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से निटकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का 19 से 21 अगस्त तक सफल आयोजन एवं समापन हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों को समझने और उनके समाधान विकसित करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमी सोच, बिजनेस आइडिएशन, गो-टू-मार्केट रणनीति, स्टार्टअप संचालन, फंडिंग और स्टार्टअप पिचिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपने नवोन्मेषी स्टार्टअप विचारों को पिच के माध्यम से प्रस्तुत किया। इनमें NexAura, Heyfarm, Mountain Soul Studio, Campus Link, Tokn Go और Waste to Wonder प्रमुख रहे।

इन स्टार्टअप विचारों को भविष्य में रूरल इनक्यूबेशन सेंटर और अन्य इनक्यूबेशन सेंटरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अपने विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन, संसाधन और उचित मंच मिल सके।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *