मनरेगा से गांधी का नाम हटाने पर बवाल, CM सुक्खू व कैबिनेट मंत्री रिज मैदान में उपवास पर

30 जनवरी: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रारूप में बदलाव और गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस ने हिमाचल में आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को शिमला के रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता दो घंटे के उपवास पर बैठे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और प्रभारी रजनी पाटिल भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। नेताओं ने केंद्र सरकार पर गरीबों और ग्रामीणों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

विनय कुमार ने कहा कि मनरेगा से गांधी का नाम हटाना योजना की आत्मा पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने न केवल योजना का नाम बदला, बल्कि इसके स्वरूप में भी बदलाव किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस ने बताया कि मनरेगा बचाओ अभियान के तहत देशभर में पिछले दो सप्ताह से लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *