धर्मशाला में 15 अगस्त को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

15 अगस्त: विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 15 अगस्त को धर्मशाला के डिपो बाजार और अपर डिपो बाजार के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो प्रस्तावित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने क्षेत्रवासियों से रख-रखाव कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *